जिले की तीनों विधानसभा सीट जीतना ही हो लक्ष्य – जायसवाल

सक्ती – जिला कांग्रेस कमेटी के पहले अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल ने कांग्रेस की प्रथम बैठक के अवसर पर कहा कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहराना है।
उन्होंने कहा हर चुनाव में नई चुनौती आती है, इस चुनाव में हम प्रदेश में सत्ता हैं। इसलिए कुछ लोग असन्तुष्ट होते हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की नियुक्ति हो गई है, इसलिए काम करने में असुविधा नहीं होगी।इसके आगे उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष अनुभवी हैं हम सब एक साथ काम किए हैं प्रदेश के निर्देश के अनुसार समय पर काम करना है। चुनाव का समय है, सब अब समय दें तभी हम सफल होंगे कांग्रेस सरकार बनेगी तो हम सबके मान सम्मान बढ़ेगा।
इस अवसर पर अनिल चन्द्रा, विस अध्यक्ष प्रतिनिधि गुलजार सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता देवांगन, मंडी अध्यक्ष रश्मि गवेल, रूप नारायण साहू, अमर सिंह बनाफर, दिगंबर चौबे, दुर्गेश जायसवाल, महबूब खान, राजेश राठौर, श्याम सुंदर अग्रवाल, नरेश गेवाडीन, जागेश्वर सिंह राज, देवेंद्र सिदार, कुशल कश्यप, नन्द कुमार चंदा, परस यादव, कुसुमलता अजगले,कन्हैया कंवर, रविन्द्र शर्मा, घनश्याम पांडेय आदि मौजूद थे।
जिला अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल ने कार्यक्रम में आने के पूर्व स्व बिसाहू दास महन्त के आदम कद मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष साधेश्वर गवेल एवं आभार महामंत्री अमित राठौर ने किया।