सक्ती

सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते एक युवक गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

सक्ती –  सक्ती पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पीने के मामले में एक युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को थाना सक्ती पुलिस की टीम इलाके में गश्त और अपराध की पतासाजी के लिए निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नंदेली भांठा मैदान में एक व्यक्ति बैठकर शराब पी रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची।
मौके पर पुलिस ने टेमर निवासी 20 वर्षीय कंवल पटेल (पिता कार्तिक राम पटेल) को आम जगह पर बैठकर शराब सेवन करते हुए पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सीलबंद 180 एमएल देशी प्लेन मदिरा की शीशी (कीमत 80 रुपये), एक आधी भरी हुई पाव शीशी (कीमत 40 रुपये), एक खाली शीशी, तीन डिस्पोजल गिलास और तीन पानी के पाउच सहित कुल 120 रुपये का सामान जब्त किया है।
मौके पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में शराब सेवन का पंचनामा तैयार किया। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी (संशोधन) अधिनियम 2002 की धारा 36(च) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। चूंकि मामला जमानती था, इसलिए आरोपी को मौके पर ही जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।