भारतवर्ष के सभी सरस्वती शिशु मंदिरों में 25 सितंबर को 11:00 बजे एक स्वर में होगा वंदे मातरम का संपूर्ण गायन – भागवताचार्य राजेंद्र महाराज

सक्ती । विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा पूरे भारतवर्ष के सरस्वती शिशु मंदिरों में वंदे मातरम का संपूर्ण गायन का आह्वान किया गया है । वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर , 25 सितंबर को ठीक 11:00 बजे एक साथ एक स्वर और एक लय के साथ विद्यालय के सभी आचार्य , अध्यनरत विद्यार्थी , समिति के सभी पदाधिकारी पूर्व आचार्य एवं पूर्व छात्र तथा नागरिक इस आयोजन में भाग लेंगे ।
ग्राम भारती सक्ती जिला के अध्यक्ष एवं प्रांतीय समिति के सदस्य आचार्य राजेंद्र महाराज ने बताया कि 150 वर्ष पूर्व बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखा गया यह गीत केवल कोई शब्द और स्वर ही नहीं है, बल्कि यह भारत माता की वंदना और स्तुति भी है । विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित वंदे मातरम गायन के माध्यम से वर्तमान एवं भावी पीढ़ी को राष्ट्रीय विचारधारा तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण के भाव से जोड़ना है ।
वंदे मातरम सामूहिक और संपूर्ण गायन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्ती जिला सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी नगरीय एवं ग्रामीण सरस्वती शिशु मंदिर से आह्वान किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या मे वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत गायन हेतु सभी सहभागी हो ।
