बेरोजगार युवाओं के लिए जनपदों में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन


एस.आई.इस. इंडिया लिमिटेड द्वारा जनपद स्तर पर लगाया जाएगा प्लेसमेंट कैंप
सक्ती- जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एस.आई.एस. इंडिया लिमिटेड द्वारा विभिन्न जिले के जनपदों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी, एसआईटी एवं एस.एल.वी. पदों पर योग्यतानुसार भर्ती की जाएगी। प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 16 नवंबर को जनपद पंचायत डभरा, 17 नवंबर को शासकीय आईटीआई डभरा, 18 नवंबर को जनपद पंचायत मालखरौदा, 19 नवंबर को शासकीय आईटीआई मालखरौदा, 20 नवंबर को जनपद पंचायत सक्ती, 23 नवंबर को जनपद पंचायत जैजैपुर तथा 24 नवंबर को शासकीय आईटीआई जैजैपुर में किया जाएगा। कैंप का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं दो फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।
