पंडित राम गिरी गोस्वामी श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 181वीं महाआरती में हुए शामिल

सक्ती- श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में आयोजित 181वीं महाआरती श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस गरिमामयी आयोजन में अतिथि के रूप में पंडित राम गिरी गोस्वामी, कांदानारा शामिल हुए। उन्होंने मंदिर परिवार के इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस भव्य महाआरती का हिस्सा बनना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है, जिसके लिए वे हनुमान लला के चरणों में साधुवाद व्यक्त करता हूं।
इस अवसर पर उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह महाआरती न केवल धर्म और अध्यात्म का संदेश दे रही है, बल्कि समाज में महाआरती सनातन धर्म सशक्तिकरण की दिशा में महती पहल है।
महाआरती के पावन अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का अत्यंत मनमोहक व दिव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन-आरती संपन्न कराई। जिसमें सुबह का श्रृंगार सहस अग्रवाल तथा शाम का श्रृंगार गुरुदेव यादव के सौजन्य से कराया गया।
सिंदूर अभिषेक रामगोपाल देवांगन सावित्री यादव, लीना विकास बरेठ, नितिन अन्नपूर्णा, प्रत्यूषा, पद्माक्ष सोनी, प्रियल देवांगन के द्वारा सामूहिक रूप से संपन्न किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत गीतेश पांडे, आदित्य अग्रवाल, सौरभ गर्ग, गीतेश पांडे , आदित्य अग्रवाल, एकांश बरेठ, प्रियल देवांगन के द्वारा सुंदरकांड का पाठ कराया गया, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय हो उठा। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था यातायात थाना सक्ती, अमित तंबोली एवं पप्पू खर्रा के द्वारा की गई थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसमें संध्या वैष्णव, लीलावती वैष्णव, प्रेमलता जायसवाल, चमेली देवांगन, चुलबुली देवांगन सहित मंदिर परिवार की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता दर्ज कराया।
उल्लेखनीय है कि दूर-दराज के श्रद्धालुओं को हनुमान लला के दर्शन लाभ कराने के लिए “हमारे हनुमान” यूट्यूब चैनल के माध्यम से महाआरती का जीवंत प्रसारण किया जा रहा है। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कोंडके मौर्य ने किया, जबकि इस ऐतिहासिक पल की खूबसूरत फोटोग्राफी अमित तंबोली द्वारा की गई। विशेष सेवा सम्मान के रूप में आज का उपहार निकेश तंबोली को अतिथियों के कर कमलों से प्रदान किया गया।
