सक्ती

जिला स्तरीय राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने किया अवलोकन, जनमन पत्रिका  का किया गया निःशुल्क वितरण

सक्ती – सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर के समीप स्थित जेठा ग्राउंड सक्ती में जिला स्तरीय राज्य स्थापना दिवस समारोह का गरिमामय ढंग से भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्योत्सव कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न योजनाओ पर आधारित विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। जिसके तहत जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रपात सिंह, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमनागरिकों ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से महतारी वंदन योजना, छत्तीसगढ़ में सड़कों का विकास, रेलवे का विस्तार, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सेवा सेतु, रामलला योजना, शक्तिपीठ परियोजना एवं कृषक उन्नति योजना सहित शासन की अन्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित जनमन पुस्तिका का निःशुल्क वितरण भी किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से आमनागरिक छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से अवगत हुए।