सक्ती

सक्ती की साहित्यकार शुचिता साहू हुई राष्ट्रीय सम्मान 2026 से सम्मानित

शिखर साहित्य अकादमी ने दिया सम्मान

सक्ती की साहित्यकार शुचिता साहू हुई राष्ट्रीय सम्मान 2026 से सम्मानित kshititech

सक्ती –  जिला मुख्यालय सक्ती की प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता शूचिता साहू को विगत दिनों शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान से नवाजा गया है। शुचिता को मिले इस सम्मान पर जहां क्षेत्र के साहित्यकारों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। तो वहीं शुचिता साहू सक्ती शहर के गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षक भगत राम साहू की बिटिया है। शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा विगत दिनांक 01 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सम्मान 2026 का आयोजन वृंदावन समाकक्ष सिविल लाईन रायपुर (छ.ग.) मैं किया गया था जिसमें शुचिता साहू, साहित्यकार जिला सक्ती, छतीसगढ़ को सम्मानित किया गया एवं अकादमी द्वारा उन्हें सम्मानित करते हुए बताया गया है कि आपके कर्मों में लोक आत्म सजग न होते हुए भी अपनी संवेदनात्मक संलग्नता के साथ वाचाल उपस्थिति दुर्व कराता है। आपके लोकगीत, संगीत, लोकनृत्य, लोकसाहित्य, नावा, गम्मत में दर्ज कराते मया पीरा, व्यथा-कथा, सुख-दुख, तिहार-बार, बैंग-जॉग के अंथों ने हमारे समय को समृद्ध किया है। आपका हत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति को संरक्षित संवर्धित करने में जो योगदान रहा है। इस हेतु आपको छतीसगढ़ गौरव सम्मान से सम्मानित करते हुए अकादमी गौरान्वित महसूस करते हैं। आप छत्तीसगढ़ी संस्कृति के लोक मंगलकारी स्वभाव को अपने क्रिया कर्म से अक्षुण्ण-अक्षत बनाये रखने में समय की विवश अनिवार्यता बना दें। शुचिता साहू को यह सम्मान संयोगिता मुद्धवीर जुदेव,  नवीन अग्रवाल।पद्मश्री फूलबासन यादव, पद्मश्री अजय कुमार मंडावी, मोहन सुंदरानी, टिकेश्वर (सोनू) मनहरे एवं डॉ. मन्नूलाल चेलक के कर कमलो से प्रदान किया गया।