सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से 2500 रुपये की ठगी

अश्लील फोटो/विडियों वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सक्ती – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 02 वर्ष पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती एक अज्ञात व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने फोन पर बातचीत कर भरोसा जीता और पीड़िता का अर्धनग्न फोटो/विडियों को वाट्सएप के माध्यम से लिया बाद में पैसे की मांग करने लगा। मना करने पर आरोपी ने अश्लील फोटो और विडियों सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण पीड़ित ने आरोपी के बताए गए खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर करना। आरोपी द्वारा कॉल कर दोबारा पैसे मांग करने पर पीड़िता द्वारा मना करने पर आरोपी ने पीड़ित और उसके परिवार के व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो/वीडियो भेज दिए। रिपोर्ट पर IT अधिनियम की धारा 67-(A) एवं BNS की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर जिला सक्ती दिये गये निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा अनु. अधि. पुलिस डभरा सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी चन्द्रपुर जितेन्द्र कोसले द्वारा विवेचना के दौरान आरोपी मनोज कुमार देवांगन को दिनांक 14.07.2026 विधिवत् गिर. कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा जनता से अपील
सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती कर ब्लैकमेल करना गंभीर अपराध है। IT एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील है कि वे अनजान लोगों को निजी फोटो/वीडियो न भेजें और किसी भी तरह की साइबर ठगी की सूचना तुरंत 1930 या नजदीकी थाने में दें।




