सक्ती

सक्ती में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग ने छापा मारकर 27.6 लीटर महुआ शराब किया जब्त, आरोपी को जेल भेजा

सक्ती – सक्ती जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में छापा मारा। इस दौरान 27.6 लीटर महुआ शराब जब्त की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के निर्देश पर की गई। विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम करही में गनपत बघेल अपने घर से अवैध शराब बेच रहा है। शिकायत की पुष्टि के लिए टीम ने पहले एक ग्राहक बनाकर शराब खरीदी, जिससे बिक्री की पुष्टि हो गई। इसके बाद छापा मारा गया। तलाशी में 138 पाउच मिले, जिनमें कुल 27.6 लीटर महुआ शराब थी। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।