सक्ती
चेट्रीचंद्र महोत्सव पर सुरेश कृपलानी ने झूलेलाल की तस्वीरों का किया घर घर वितरण

सक्ती- चेट्रीचंद्र महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के पूर्व संध्या को भारतीय सिंधु सभा युवा इकाई सक्ती के अध्यक्ष सुरेश कृपलानी द्वारा श्री झूलेलाल की बहुत सुंदर फोटो का पूज्य सिंधी पंचायत सक्ती के सभी सदस्यो के घर घर पहुँचकर वितरण किया भाजपा नेता एवं समाजसेवी सुरेश कृपलानी के इस प्रयास की सिंधी समाज के सभी सदस्यो ने प्रशंसा की साथ ही श्री झूलेलाल जी की फोटो को स्वीकार करते हुए अपने दुकानो और घर मंदिरों मे हर्षपूर्वक स्थापना की ये प्रयास सिंधी समाज की एकजुटता मे महत्व पूर्ण योगदान हैं उन्होंने कहा कि भगवान श्री झूलेलाल से प्रार्थना है कि वे सिंधी समाज को इसी प्रकार संगठित,मजबूत एवं समृद्ध बनाए रखें। इस कार्य मे सुरेश कृपलानी के साथ टिंकू दरयानी और प्रवीण क्षत्री की सहभागिता महत्वपूर्ण रही।


