सक्ती

ग्राम हरदा स्कूल के पास काटपत्ती खेल रहे जुआरियों पर पुलिस का एक्शन : नकदी और ताशपत्ती बरामद

सक्ती –  सक्ती थाना पुलिस ने ग्राम हरदा स्कूल के पास एक आम जगह पर चल रहे अवैध जुआ फड़ पर घेराबंदी कर छापेमारी की कार्यवाही की है। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान भीम सिंह सिदार उम्र 36 वर्ष और लीलाधर सिदार उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई है, जो कि ग्राम हरदा के ही निवासी हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 नवंबर 2026 की रात को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग स्कूल के पास ‘काटपत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को आते देख कुछ जुआरी भागने में सफल रहे, लेकिन दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।
ज़ब्त की गई संपत्ति: ₹720 नकद (जुआ फड़ और आरोपियों के पास से),52 पत्ती ताश,एक नग बोरी फट्टी और अधजला मोमबत्ती ।
मामले में सक्ती थाना के हेड कांस्टेबल शब्बीर मेमन द्वारा आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध (FIR No. 0472/2026) दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है।