सक्ती

सक्ती में कल से भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आगाज

सक्ती में कल से भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आगाज kshititech

व्यासपीठ पर विराजमान होंगे परम पूज्य मनोज तिवारी जी महाराज (हरदी डभरा)

प्रतिष्ठित साहू परिवार द्वारा राधा कृष्ण मंदिर के पास कोरबा रोड पर भव्य आयोजन

11 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे निकलेगी भव्य कलश यात्रा, ‘भगवत दर्शन’ यूट्यूब चैनल पर होगा सीधा प्रसारण

सक्ती-   शहर में धर्म और आस्था की बयार बहने वाली है। स्थानीय कोरबा रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास 11 नवंबर 2026 से 19 नवंबर 2026 तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। शहर के प्रतिष्ठित बादल होटल के संचालक बादल साहू एवं मंगली बाई साहू (साहू परिवार) द्वारा आयोजित इस नौ दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान में पूरा क्षेत्र ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गुंजायमान होगा।
इस ज्ञान यज्ञ में व्यासपीठ पर हरदी डभरा के परम पूज्य मनोज तिवारी जी महाराज विराजमान होंगे, जो अपनी सुमधुर अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को भागवत कथा के रस का पान कराएंगे। कथा का प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगी।
कल निकलेगी भव्य कलश यात्रा
कथा के प्रथम दिन, 11 नवंबर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा गाजे-बाजे और पारंपरिक श्रद्धाभाव के साथ शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंचेगी, जिसके बाद विधि-विधान से कथा का शुभारंभ होगा।
नौ दिवसीय कथा का संपूर्ण कार्यक्रम:
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साहू परिवार द्वारा नौ दिनों का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार जारी किया गया है:
11 नवंबर (बुधवार): भव्य कलश यात्रा एवं कथा शुभारंभ
12 नवंबर (गुरुवार): श्रीमद् भागवत कथा महात्म्य
13 नवंबर (शुक्रवार): राजा परीक्षित जन्म प्रसंग
14 नवंबर (शनिवार): ध्रुव-प्रहलाद चरित्र वर्णन
15 नवंबर (रविवार): वामन चरित्र एवं भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव
16 नवंबर (सोमवार): बाल लीला एवं छप्पन भोग के साथ गोवर्धन पूजा
17 नवंबर (मंगलवार): धूमधाम से रुक्मणी विवाह प्रसंग
18 नवंबर (बुधवार): सुदामा चरित्र, शुकदेव विदाई एवं कथा विश्राम
19 नवंबर (गुरुवार): हवन, पूर्णाहुति, सहस्त्र धारा विसर्जन एवं विशाल सार्वजनिक भंडारा प्रसाद वितरण
यूट्यूब पर होगा सीधा प्रसारण, साहू परिवार ने की अपील
आयोजक साहू परिवार इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटा हुआ है। जो श्रद्धालु किसी कारणवश कथा स्थल पर उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उनके लिए कथा का सीधा प्रसारण ‘भगवत दर्शन ऑफिशियल’ यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
साहू परिवार ने सक्ती शहर सहित आसपास के सभी धर्मप्रेमी भाई-बहनों, श्रद्धालुओं और समस्त भक्तजनों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार इस कथा में पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ उठाएं और पुण्य के भागीदार बनें।