सक्ती

लीनेस क्लब सक्ती में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट की आधिकारिक यात्रा एवं तीज मिलन समारोह हुआ सम्पन्न

लीनेस क्लब सक्ती में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट की आधिकारिक यात्रा एवं तीज मिलन समारोह हुआ सम्पन्न kshititech

सक्ती ‌। आल इंडिया लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट सी जी -1 स्वर्णिम सक्ती की आधिकारिक यात्रा एवं तीज मिलन समारोह की मुख्य अतिथि चार्टर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस रश्मि अग्रवाल एवं डिस्ट्रिक्ट चीफ एडवाइजर लीनेस शबाना नाज़ के आतिथ्य में सर्व प्रथम भारत माता के तैल चित्र में लीनेस प्रार्थना एवं मंत्रोचार करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों का सम्मान क्लब चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो, सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक कोषाध्यक्ष एवं माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दुबे ने चुनरी पहनाकर श्री फल पुष्पगुच्छ द्वारा किया । जुनियर पी एस टी द्वारा स्वागत गीत गाया माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस विनीता जायसवाल ने ईश आराधना नृत्य कर स्वागत किया। ध्वजवंदना लीनेस विजया जायसवाल ने किया, राष्ट्र गान के बाद विश्व शांति के लिए दो सेकंड का मौन धारण कर अध्यक्ष द्वारा अपने स्वागत उद्बोधन दिया कोषाध्यक्ष प्रतिवेदन लीनेस प्रिया दुबे ने पढ़ा सचिव प्रतिवेदन लीनेस निकहत करीम मलिक ने किया पूर्व अध्यक्ष लीनेस अल्का कंवर ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए इस कार्य काल के कार्यक्रमो की प्रशंसा करते हुए सब को शुभकामनाएं दी‌। डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर डां शालू पाहवा ने अतिथियों का सम्मान किया और कहा कि हमारे क्लब द्वारा डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट के अनुसार सारे गतिविधियां किये जा रहे है। छत्तीसगढ़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति प्रभा,पूनम,कलेश्वरी ने दे पूरे सदन को खुश नुमा बना दिया। डिस्ट्रिक्ट चीफ एडवाइजर लीनेस शबाना नाज़ ने सक्ती क्लब की तारीफ करते हुए और आगे अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी चेयर पर्सन एवं माइक्रो चेयर पर्सन ने अपने अपने विषयों पर परिपत्र विमोचन कराया। डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट का जीवन परिचय लीनेस अनीता राठौर ने पढ़ा डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट द्वारा पिन लगा सम्मान किया गया अंत में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ने स्क्रैप बुक अध्यक्ष सचिव, कोषाध्यक्ष के रजिस्टर का अवलोकन कर अपने उद्बबोधन में सेवा एवं प्रशासनिक कार्यों की प्रशंसा कर अतिप्रसंनीय कार्य कहा एवं उचित मार्गदर्शन दिया। उनके हाथों से सेवा गति में नारायण सागर तालाब में लगायें गये बैन्च अवलोकन किया गया एवं पत्रकारों रामनरेश यादव,सम्स तबरेज खान, बजरंग अग्रवाल का भी सम्मान किया गया । अनीता सिंह को क्लब के सक्रिय सदस्य का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर उपहार दिया लीनेस संगीता ने शानदार मंच संचालन कर सब को बांधे रखा उनको भी स्मृति चिन्ह देकर पिन से सम्मानित किया बेस्ट ड्रैसप का इनाम सुषमा जी , फेस आप दी डे का अमृता सिंह को मिला । लकी विनर गोपी और लक्ष्मी रेड्डी रही गेम की विजेता लीनेस प्रिया दुबे रही को सभी अतिथियों को स्मृतिचिह्न दिया गया एवं कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम स्थल पापा ढाबा में सभी ने स्वरुचि भोज का आनंद लिया।