लगभग 14000 धूप बत्ती से बना दिया अमित तंबोली ने गणेश जी का आकर्षण पंडाल


सक्ती । कलाकार अमित तम्बोली सक्ती के द्वारा निर्मित मौलीश्वर गणेश जी का छोटा पंडाल बनाया गया है इस पंडाल की लंबाई 36 इंच, 42 इंच, चौड़ाई 24 इंच, लग भग 40 किलो / लगभग 14000 धूप बत्ती से बना है , 150 घंटे से अधिक समय बनाने में लगा है। इसको बनाने के लिये कार्ड बोर्ड, पुट्ठा, ग्लू सटीक, ग्लू गन, 40 किलो धूप बत्ती का इस्तेमाल किया गया है। इस धूप बत्ती को योगेश डालमिया सक्ती के द्वारा सहयोग में प्राप्त हुआ है। इसको बनाने में अंशु और आशी तम्बोली के साथ पूरे परिवार का सहयोग किया है। गणेश जी की पूजा पंडित हरनारायण के मंत्रोउचर के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य यजमान अंशु तम्बोली रहे। प्रतिदिन पूजा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाता और प्रसाद मे धूप से मिलता जुलता मीठा प्रसाद वितरण किया जा रहा जो बच्चे बड़ो के मन को बहुत भा रहा है।
इस वर्ष 25-09-2026 को अनंत चतुर्दशी के दिन दोपहर 1 बजे हवन पूजन कर एक नये तरीक़े से गणेश जी के विसर्जन करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए गणेश पंडाल के बाहर एक बडे बर्तन में रख कर मंत्रोउत्चार रिकार्डिंग के साथ दूध, दही, घी, शक्कर, शहद के साथ गंगा जल युक्त जल से अभिषेक कर विसर्जन किया जायेगा। अमित तंबोली ने निवेदन किया है कि आप भी अपने घर से जल और जो भी पूजा सामग्री लाकर हमारे साथ अभिषेक कर सकते है अंत मे बचे अवशेष मिट्टी जल को गमले मे डाला जायेगा। इस तरह तालाबों का संरक्षण करते हुए साफ रख सकते है।
