सक्ती

सांसद  कमलेश जांगड़े ने 12 नए अध्यक्ष/सदस्यों की करी नियुक्ति

सांसद  कमलेश जांगड़े ने 12 नए अध्यक्ष/सदस्यों की करी नियुक्ति kshititech

सक्ती – लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा की सांसद  कमलेश जांगड़े ने आज 30 अगस्त 2025 को जांजगीर चांपा जिले में  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा कमेटी में  जिला स्तर पर 9 सदस्यों को  अध्यक्ष/सदस्य  की जिम्मेदारी  दी है, जिसकी जानकारी सांसद द्वारा अनुशंसा कर जांजगीर चांपा के कलेक्टर को नियुक्ति पत्र की सूची दी गई है जिसमें प्रमुख रूप से रमेश कश्यप सरपंच रोगदा जांजगीर, विद्यानंद बंजारे सरपंच सेंदरी जांजगीर, दिलीप कुमार मरावी सरपंच पकरिया झूलन अकलतरा, मालती राठौर सरपंच धनेली जांजगीर, तेरस महिलांगे सरपंच बोरसी पामगढ़, राजेश पालीवाल नैला, अहिल कुमार डहरिया अमरताल, लखन कंवर बैजलपुर बलौदा,  संतोषी सिंह जांजगीर को नियुक्त किया गया है सभी नवनियुक्त अध्यक्ष/सदस्यों का अनुभव एवं मार्गदर्शन निश्चित ही जिले के सर्वांगीण विकास तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।