सक्ती
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को भाजपा नगर मंडल एवं पार्षदों ने पाइपलाइन में हो रही मनमानी को लेकर की कार्यवाही की मांग

सक्ती । भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी एवं भाजपा पार्षदों ने शहरी विकास व आवास के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से मिलकर सक्ती जिला अंतर्गत जल आवर्धन योजना पाइपलाइन में हो रही मनमानी कार्य को लेकर आवेदन दिया गया और विस्तार से इस विषय पर चर्चा की गई जिसके बाद मंत्री जी ने इस पर तत्काल विभागीय कार्यवाही व जांच की बात कही।


