सक्ती में ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं का सम्मान

सक्ती- सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर आयोजित जिलास्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य समापन स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में हुआ। इस अवसर पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों के साथ ही खेल में अच्छी सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश का अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप विकसित, आत्मनिर्भर, स्वच्छ और शिक्षित भारत की कल्पना को साकार करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।” उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को देश के भविष्य और विकास की सोच से जोड़ने के लिए इस देशव्यापी अभियान के तहत ब्लॉक और जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जहां प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, अंतरिक्ष व तकनीकी विकास और देश की सांस्कृतिक विरासत को अपनी कला और विचारों के माध्यम से बेहद खूबसूरत ढंग से प्रस्तुत किया, जिसमें कक्षा तीसरी की छात्रा काव्या चंद्रा द्वारा ‘मेरे सपनों के भारत’ पर दिए गए ओजस्वी भाषण ने समारोह में मौजूद सभी श्रोताओं का मन मोह लिया।
आज जिलास्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्तरों पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया जिसमें 1. चित्रकला (ड्राइंग) प्रतियोगिता
• प्राथमिक स्तर: मुस्कान (प्रथम), मिनी कसेर (द्वितीय), दीपा पटेल (तृतीय)
• पूर्व माध्यमिक स्तर: जया पटेल (प्रथम), नम्रता बरेठ (द्वितीय), नीलम (तृतीय)
• हाई स्कूल स्तर: अर्चना (प्रथम), गगन (द्वितीय), अदिति (तृतीय)
• हाइयर सेकेंडरी स्तर: यशस्वी (प्रथम), काव्या (द्वितीय), प्रिया (तृतीय)
2. भाषण प्रतियोगिता
• प्राथमिक स्तर: तनिशा (प्रथम), नाव्या (द्वितीय), मानसी (तृतीय)
• पूर्व माध्यमिक स्तर: इशिका (प्रथम), त्रिशा (द्वितीय), निधि (तृतीय)
• हाई स्कूल स्तर: दिव्या (प्रथम), वेदिका (द्वितीय), कुसुम (तृतीय)
• हाइयर सेकेंडरी स्तर: रंजना (प्रथम), धैर्य सागर (द्वितीय), रानू (तृतीय) स्थान प्राप्त किया।
आज समारोह के मंच पर उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप पटेल, प्रभारी राकेश अग्रवाल, जिला खेल अधिकारी ए एस राज, कार्यक्रम संयोजक मुकुटधर दुबे, डी पी पटेल और प्राचार्य सुरेश जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का सफल और शानदार संचालन देवाशीष बनर्जी ने किया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में आकाश यादव, महावीर सिदार, शिवेश राठौर के साथ सेजस स्कूल परिवार का सक्रिय और सराहनीय योगदान रहा।
