सक्ती

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बोरसी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

सक्ती /बिर्रा- माननीय प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा जी के निर्देशानुसार एवं माननिया न्यायिक मजिस्ट्रेट सह अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति चांपा के मार्गदर्शन में
दिनांक 09 अगस्त दिन रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरसी में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया ।  जिसमे पैरालीगल वालेटिंयर रमेश कुमार दिवाकर एवं सहदेव दास महंत के द्वारा उपस्थित लोगों को विश्व आदिवासी दिवस मनाने का उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। किसके साथ ही आदिवासीयो के अधिकार, शिक्षा,स्वास्थ्य सुविधा, बच्चों के लिए अनिवार्य शिक्षा,जल,जंगल,के प्रति उनके संघर्ष, अनुसूचित जाति /जनजाति अधिनियम, नि:शुल्क विधिक जानकारी देने का प्रावधान,नि:शुल्क अधिवक्ता, मौलिक अधिकार,बच्चो के लिए मैत्री पूर्ण विधिक सहायता,घरेलू हिंसा,अभिव्यक्ति एप्स, बाल विवाह, बाल श्रम,एसिड अटैक पीड़िता के लिए विधिक सहायता, स्पांसर शिप , चाईल्ड हेल्प लाईन नम्बर 1098 ,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 , महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 , न शेयर करने की सलाह,आन लाईन ठगी,टोल फ्री 1930,मोटर व्हीकल एक्ट, यातायात नियमों का पालन एवं मोबाईल उपयोग पढाई के लिए करने की सलाह दिया गया है। बच्चों को अपने शरीर का उचित देखभाल करने,अच्छे खान पान, उनकी स्वास्थ्य पर ध्यान देने,व उनके लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाएं,संवाद योजना, सायबर अपराध,नाबालिग बच्चो को मोटर साइकल,स्कुटी नहीं चलाने कि सलाह, मोटर व्हीकल एक्ट,वाहन बीमा सखी वन स्टाफ सेंटर के बारे में जानकारी दिया गया। चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे बताया गया। उक्त कर्यक्रम में अध्यक्षता एकादशीया मॉझी ने किया । अध्यक्ष लोकनाथ मॉझी, उपाध्यक्ष मन्नू मॉझी , सचिव नेतराम मॉझी , सरपंच दिनेश चन्द्रा,रामनारायण मांझी और गणेश राम मांझी, डी एन देवांगन पत्रकार, शालिक राम मांझी, बिर्रा थाना के स्टाफ आदि के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे ।