लवसरा, नया बाराद्वार और सकरेली में कांग्रेस का ‘जन चौपाल’ संपन्न, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का दिया संदेश

नेता प्रतिपक्ष के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर सहित वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी हुए शामिल, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

सक्ती – जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र में मंडल स्तरीय ‘जन चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन पूरी सक्रियता के साथ किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में लोसर एवं सकरेली मंडल प्रभारी रूपनारायण साहू के मार्गदर्शन में ग्राम लवसरा, नया बाराद्वार शहर और सकरेली बाराद्वार में जन चौपाल कार्यक्रम संपन्न हुआ। इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, मंडल प्रभारी एवं विधायक प्रतिनिधि रूपनारायण साहू, जनपद पंचायत सक्ती के विधायक प्रतिनिधि ऋषि राय, नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि विजय सूर्यवंशी और डॉ. लखन राठौर सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जन चौपाल के दौरान प्रत्येक स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे अभियानों की विस्तृत जानकारी दी और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किया।
13 नवंबर को लवसरा में हुआ आयोजन
बीते 13 नवंबर को ग्राम लवसरा में आयोजित जन चौपाल में जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषि राय, मंडल प्रभारी रूपनारायण साहू और मंडल अध्यक्ष डॉ. लखन राठौर विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके साथ सेक्टर अध्यक्ष ज्योतिष राठौर, सुरेश साहू, राजेंद्र सिदार, रनसाय बरेठ, जनपद सदस्य सुनीता श्रीवास, सरपंच चमेली चौहान, बूथ अध्यक्ष चंद्रकांत साहू, मिथिला जायसवाल, श्यामलाल सतनामी, मनोहर राठौर, सत्येंद्र राज, पूरन महंत, महेंद्र, शिवम चंद्रा, भरत चंद्रा, गेंद सिंह नेताम, महेंद्र रात्रे और अजय महंत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
14 नवंबर को सकरेली बाराद्वार में उमड़ा जनसैलाब
14 नवंबर को मंडल कांग्रेस कमेटी सकरेली बाराद्वार द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का समर्थन करते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत सक्ती के अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषि राय, उपाध्यक्ष बंशीधर खंडे, मंडल प्रभारी रूपनारायण साहू, विजय सूर्यवंशी और डॉ. लखन राठौर शामिल हुए। इस अवसर पर सेक्टर अध्यक्ष लेखराम राठौर, सुरेश गुप्ता, सकरेली सरपंच गोवर्धन सिंह गोंड, बूथ अध्यक्ष दुलार राठौर, पुष्पेंद्र भारद्वाज, विजय पाल, सुभाष गोंड, दिसानद्री लाल यादव, हीरालाल सिदार, श्रीमती द्रोपती सिदार, केसरबाई, संतोषी बाई और महेश्वरी साहू सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
नया बाराद्वार शहर में कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
इसी क्रम में मंडल कांग्रेस नगर नया बाराद्वार में भी जन चौपाल का सफल आयोजन हुआ। शहर के वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों और आगामी अभियानों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, ऋषि राय, रूपनारायण साहू, विजय सूर्यवंशी और मंडल अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा सेक्टर अध्यक्ष विमल बरेठ, संदीप शर्मा, मधु भैना, बोधी राम साहू, उमेश बरेठ, नरेश खंडे, नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष अभिषेक राय, सरवानी बाराद्वार सरपंच सोनू साहू, बूथ अध्यक्ष सोमनाथ साहू, चीन राम साहू, नूतन साहू, देव प्रसाद कुर्रे, लेखराम श्रीवास, राम मार्को, रामकुमार पटेल, उपसरपंच राकेश पटेल, परदेसी पटेल, रूपेंद्र निराला और प्रताप सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
