सक्ती

विद्या सिदार के निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब परिवार संग किया सहभोज

सिदार परिवार के स्नेहपूर्ण आतिथ्य से अभिभूत हुए मंत्री, जनजातीय गौरव दिवस की दी अग्रिम शुभकामनाएं

सांसद कमलेश जांगड़े व भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, जनजातीय समाज के उत्थान पर हुई चर्चा

विद्या सिदार के निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब परिवार संग किया सहभोज kshititech

सक्ती –  छत्तीसगढ़ शासन के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती विद्या सिदार के निवास पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सिदार परिवार ने पूरे उत्साह, परंपरा और पारिवारिक अपनत्व के साथ प्रभारी मंत्री की अगवानी की। परिवार के विशेष आग्रह पर गुरु खुशवंत साहेब ने सभी सदस्यों के साथ बैठकर सहभोज का आनंद लिया। स्नेह और सम्मान से परिपूर्ण इस मुलाकात ने एक बेहद सुखद और यादगार पारिवारिक माहौल का रूप ले लिया।
सिदार परिवार के आतिथ्य से अभिभूत हुए प्रभारी मंत्री
सिदार परिवार के स्नेह और सत्कार से अभिभूत प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने श्रीमती विद्या सिदार एवं उनके पूरे परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के बीच राजनीतिक और संगठनात्मक संबंधों के साथ-साथ पारिवारिक आत्मीयता और अपनापन भी बेहद महत्वपूर्ण है। सिदार परिवार द्वारा किया गया यह आत्मीय स्वागत उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।
जनजातीय गौरव दिवस की दी अग्रिम बधाई
मुलाकात के दौरान प्रभारी मंत्री ने श्रीमती विद्या सिदार एवं समस्त सिदार परिवार को जनजातीय गौरव दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराएं और विरासत भारतीय सभ्यता की अमूल्य धरोहर हैं। भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान जननायकों का संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने जनजातीय समाज के सम्मान, स्वाभिमान और उत्थान के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
जनजातीय समाज के पदाधिकारियों से हुआ महत्वपूर्ण संवाद
इस अवसर पर सक्ती जिले के जनजातीय समाज के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में समाज की संस्कृति, शिक्षा, सामाजिक उत्थान, विकास योजनाओं तथा समाज की समस्याओं और अपेक्षाओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
प्रभारी मंत्री का आगमन हमारे लिए सौभाग्य का विषय : विद्या सिदार
भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती विद्या सिदार ने प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के निवास पर आगमन को परिवार के लिए गौरव और सौभाग्य का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने जिस सरलता और आत्मीयता के साथ परिवार के बीच समय बिताया और सहभोज में शामिल हुए, उससे पूरा परिवार अभिभूत है। उन्होंने मार्गदर्शन और बहुमूल्य समय देने के लिए प्रभारी मंत्री सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, अभिषेक शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रभारी मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह आयोजन केवल औपचारिक स्वागत तक सीमित न रहकर सामाजिक समरसता, जनजातीय गौरव और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बना।