“सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत औषधि निरीक्षक कैवर्त ने मेडिकल स्टोर का किया औचक निरीक्षण


सक्ती । सचिव एवं नियंत्रक महोदय के निर्देश पर “सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत दिनांक 04.05.2026 और 05.05.2026 को सक्ती जिले में औषधि निरीक्षक दुर्गेश कैवर्त और राजस्व विभाग की टीम ने दूकानों सूरजभान मेडिकल स्टोर, सोनकेसरिया मेडिकल स्टोर, समृद्धि मेडिकल स्टोर,डालमिया मेडिकल स्टोर, श्याम मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स,अभिषेक फार्मा, ममता मेडिकल स्टोर और रतेरिया मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। दुकानों में सघन रूप से दवाओं के क्रय-विक्रय दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर और लाइसेंस की जांच की गई
निरीक्षण के दौरान रतेरिया मेडिकल स्टोर्स से 1 औषधि का नमूना जांच के लिए लिया गया। सभी दवा दुकानों को बिना पर्ची के नारकोटिक्स की दवा को विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए साथ ही पर्ची की कॉपी भी अपने पास संधारण करने हेतु निर्देशित किया गया नियमों की अवहेलना करने पर सख्त प्रशानिक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गयी ।


