सक्ती

पोरथा गांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रज्ञा पीठ ने नशा मुक्ति को लेकर निकाली जन जागरूकता रैली

लोगों ने लिया नशा न करने का संकल्प

सक्ती –  नशा मुक्ति जन जागरण रैली -ग्राम पोरथा में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रज्ञा पीठ सक्ती के निर्देशन में 31 मई 2026 रविवार को सायं 5 बजे नशा मुक्ति जन जागरण रैली ग्राम के गली मुहल्लो में भ्रमण करते हुए गायत्री मंदिर प्रांगण स्कूल पारा में एक सभा में परिवर्तित हो गई. सभा का शुभारम्भ माँ गायत्री के पूजन अर्चन से प्रारम्भ हुआ. महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्षा श्रीमति मालती सोनी ने नशा के दुष्प्रभाव पर गीत प्रस्तुत की. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख विनोद यादव ने नशा को समाज का जहर निरुपित करते हुए युवाओ को किसी भी प्रकार का नशा नहीं लेने के लिए प्रेरित किये. पूंजी राम चौहान ने नशा मुक्ति पर कविता प्रस्तुत किये. गायत्री परिवार सक्ती के जिला समन्वयक भगत राम साहू जी ने शराब, तम्बाकू, गुटखा सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से चर्चा किये. नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो है ही यह समाज में अपराध भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा देता है. सभा का सफल संचालन महेश राम साहू ने किये. नशा मुक्ति जन जागरण अभियान को सफल बनाने मे रामनाम कीर्तन मण्डली, कल्याणी सेवा समिति, महिला स्व सहायता समूह, दुर्गा बाल विकास समिति, सरस्वती शिशु मंदिर,सरपंच ग्राम पंचायत, जनपद सदस्य राजू राठौर, परिजन गायत्री परिवार, सभी राजनीतक दल एवं सभी ग्राम वासियो स्नेह भरा सहयोग मिला. आयोजन समिति सभी का आभार ज्ञापित करती है।