राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर कांग्रेस करेगी जिला मुख्यालय सक्ती में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन


सक्ती – जिला मुख्यालय सक्ती में 13 जुलाई दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राम मंदिर चढ़ावा में चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में तथा भाजपा के द्वारा चंदा उगाही कर उनका दुरुपयोग कर राम भक्तों की आस्था पर चोट पहुंचाने के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती की अध्यक्ष रश्मि गबेल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भाजपा के चाल- चरित्र को पूरे देश के सामने लाकर उजागर करने के लिए शांतिपूर्ण विरोध कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय सक्ती के प्रमुख चौक चौराहों पर प्रदर्शन किया जावेगा। तथा कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में सक्ती जिले के विधायक/पूर्व विधायक गण,पूर्व विधायक प्रत्याशी गण,पूर्व सांसद/पूर्व सांसद प्रत्याशी गण, नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत के वर्तमान/पूर्व जनप्रतिनिधि गण,प्रदेश/जिला पदाधिकारी गण,आनुषांगिक संगठन/विभाग/प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गण,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/कार्यकारी अध्यक्ष गण,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई,सेवादल के पदाधिकारीयों सहित कांग्रेस जनों उपस्थित रहेंगे जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि के बारे में बताया कि कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3:00 किया गया है। एवं सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को दोपहर 2:30 बजे शासकीय विश्राम गृह सक्ती में पहुंचने का आग्रह किया गया है।




