Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के प्रयास से ट्यूमर पीड़ित बालक का निजी अस्पताल में इलाज प्रारंभ

सक्ती । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत के प्रयास से एक गरीब परिवार के 13 वर्षीय निर्धन बालक के लिवर ट्यूमर की इलाज रायपुर की निजी अस्पताल में प्रारंभ हो सका जिससे पीड़ित बालक के माता पिता एवं उसके परिवार वाले राहत की सांस लिए है । विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेठा के विकास बरेठ पिता लकेश्वर बरेठ उम्र 13 वर्ष तहसील व जिला सक्ती लिवर ट्यूमर से पीड़ित है, जिसकी इलाज उसके माता-पिता द्वारा रायपुर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा था किंतु भारी-भरकम इलाज के खर्च एवं निर्धनता के कारण आगे की इलाज कराने में असमर्थ हो गए तथा निजी अस्पताल प्रशासन द्वारा आगे की इलाज ₹300000 से भी अधिक खर्च बताने पर बीमार बालक के माता पिता एवं परिवार वाले बच्चे को इलाज में खर्च होने वाले राशि नहीं जुटा पाने पर मजबूर होकर निजी अस्पताल से छुट्टी करा कर बीमार बालक को वापस अपने घर ले आए थे । उक्त समस्या को बीमार बालक के पिता द्वारा डॉ चरणदास महंत के निष्ठावान कार्यकर्ता जीवनदीप समिति समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती के सदस्य अधिवक्ता राकेश महंत से मुलाकात कर अवगत कराया गया । अधिवक्ता राकेश महंत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉ चरणदास महंत से फोन पर चर्चा कर समस्या को अवगत कराया तथा अविलंब मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत पीड़ित को राहत प्रदान कराने का निवेदन किया गया, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत द्वारा त्वरित कार्रवाई किया गया तथा पीड़ित बालक को रायपुर के निजी मित्तल अस्पताल में भर्ती कराने तथा इलाज प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया । जिस पर अमल करते हुए अस्पताल प्रशासन द्वारा बिना विलंब किए फौरन पीड़ित बालक को भर्ती कर इलाज प्रारंभ किया गया । बीमार बालक के इलाज प्रारंभ होने से उसके माता पिता एवं परिवार वालों ने राहत की सांस लिया है, तथा डॉ चरणदास महंत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा को बच्चे का त्वरित इलाज कराने के लिए भूरी – भूरी प्रशंसा करते हुए साधुवाद दिया है ।