सक्ती

राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष से सांसद कमलेश जांगड़े की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष से सांसद कमलेश जांगड़े की शिष्टाचार भेंट kshititech

सक्ती –  जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों, शैक्षणिक प्रगति एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास की प्राथमिकताओं से भी दोनों वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया। सांसद ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना उनकी निरंतर प्रतिबद्धता है।