भाजपा नेताओं ने किसानों के मुआवजे में अनियमितता को लेकर कांग्रेस विधायक को किया बेनकाब

मालखरौदा मिशन चौक में भाजपा ने किया चक्का जाम
सक्ती । आज भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के तत्वाधान में विगत कई वर्षों से मालखरौदा व जैजैपुर क्षेत्र के निर्माणाधीन सड़क में लगातार भ्रष्टाचार और मुआवजा में हो रही अनियमितता को लेकर मालखरौदा के मिशन चौक में चक्का जाम किया गया। आज किसानों के हक की लड़ाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता सड़क पर बैठे रहे और शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर चेतावनी दी कि यदि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा नहीं दिया गया तो भाजपा कार्यकर्ता किसानों के हक के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा ने कहा कि ये सरकार सर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबी है, यह सरकार हर मुद्दे पर छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का काम कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि इस सड़क में प्रभावित लोगो के साथ कांग्रेस सरकार लगातार अन्याय कर रही है चाहे वो सड़क की बात हो, गौठान की बात हो या जनता से जुड़ा कोई विषय हो यह सरकार जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। चंद्रपुर की पूर्व भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव ने कहा चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बैराज, डुबान और अन्य बहुत से मामले है जिसमे लगातार मुआवजा को लेकर शासन और प्रशासन का रवैया उदासीन रहा है और आज तक क्षेत्रीय कांग्रेसी विधायक ने भी जनता को उनका हक दिलाने के लिए कोई पहल नहीं की है, जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है सिर्फ लोगो को ठगने और लूटने का काम चल रहा है। आज इस चक्का जाम में चंद्रपुर और जैजैपुर क्षेत्र के किसानों ने भी भाजपा के नेताओ को अपनी व्यथा बताते हुए इस चक्का जाम का समर्थन किया। इस चक्का जाम कार्यक्रम में मुख्य रूप से टिकेश्वर गबेल, गगन जयपुरिया, कवि वर्मा, अरुण शर्मा, चंद्र कुमार चंद्रा, भूषण चंद्रा, कीर्तन चंद्रा, रंजित अजगल्ले, जिवेंद गबेल, नीलकंठ सोनी, प्रमोद गबेल, जुडावन गबेल, चक्रधर साहू, राजेश चंद्रा, भोजराम साहू, लोकेश साहू, रवि पटेल, विक्रम प्रताप, प्रकाश साहू, सोनू जायसवाल, खेमेंद्र नायक और समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।