सक्ती

10 मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज होगा डोंगरगढ़ के रेलवे स्टेशन पर. रेलवे ने जारी किया आदेश

सक्ती – 11 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले नवरात्रि पर्व में रेल यात्रियों एवं दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे  मंडल ने बड़ा निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा जारी आदेश में माँ बमलेश्वरी देवी के दर्शन के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने डोंगरगढ़ स्टेशन में मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव करने का फैसला लिया है जिसके अंतर्गत प्रत्येक ट्रेन डोंगरगढ़ के रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट के लिए रुकेगी
जिन ट्रेनों का ठहराव होगा उनकी सूची
01-20843 बिलासपुर-भगत की कोठी 12, 13, 20 अक्टूबर 21:56 आगमन एवं 21:58 प्रस्थान
02- 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर 15, 17 अक्टूबर 05:40 आगमन एवं 05:42 प्रस्थान
03- 20845 बिलासपुर-बीकानेर 15, 17 अक्टूबर 21:56-21:58
04- 20846 बीकानेर-बिलासपुर 18, 20 अक्टूबर 05:40-05:42
05-12851 बिलासपुर-चेन्नई 18 अक्टूबर 12:16-12:18
06- 12852 चेन्नई-बिलासपुर 19 अक्टूबर 10:18-10:20
07-12849 बिलासपुर-पुणे 15 अक्टूबर 14:36-14:38
08-12850 पुणे-बिलासपुर 16 अक्टूबर 11:58-12:00
09-12771 सिकंदराबाद-रायपुर 12, 14, 16, 19 अक्टूबर 10:46- 10:48
10-12772 रायपुर-सिकंदराबाद 13, 15, 17, 20 अक्टूबर 18:30-18:32