सक्ती

कलेक्टर और सीईओ ने निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का किया औचक निरीक्षण

निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य निर्माण कार्यो का गुणवत्तापूर्ण और तेजी से निर्माण कार्य कराए जाने के दिए निर्देश

सक्ती – कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने आज जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत भवन आदि निर्माण कार्य सहित आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंडों का जायजा लिया। कलेक्टर श्रीमती जैन ने निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य निर्माण कार्यों का गुणवत्तापूर्ण और तेजी से निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी क्रम में कलेक्टर और सीईओ द्वारा ग्राम पंचायत सकरेली बा के नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र स्टेशन पारा व संकुल सकरेली बा. के शासकीय प्राथमिक शाला स्टेशन भांठा का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा स्टेशन भांठा स्कूल में अध्यनरत विद्यार्थियों से उनके ज्ञान के स्तर की जानकारी लेते हुए उपस्थित शिक्षकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण एजेंसियों एवं संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।
          कलेक्टर श्रीमती जैन ने कहा कि शासकीय भवनों का निर्माण जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता एवं तकनीकी मापदंडों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब नहीं किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और सीईओ ने निर्माणाधीन भवनों में आवश्यक व्यवस्थाओं, कार्य की प्रगति तथा मौके पर उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भवनों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं उपयोगी रूप से समय पर पूरा हो सके। इसी क्रम में सकरेली बाराद्वार स्थित नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य करने तथा भवन निर्माण को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है, इसलिए भवन निर्माण में गुणवत्ता एवं आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।