लवसरा से आमापाली सड़क निर्माण से 3770 ग्रामवासियों को मिल रही आवागमन की बेहतर सुविधा

सक्ती – सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं आमजन सेवा की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्राम लवसरा से आमापाली सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया। इस सड़क की स्वीकृत लंबाई 10.20 किलोमीटर तथा स्वीकृत राशि 174.06 लाख रुपये है। यह मार्ग ग्राम लवसरा से आमापाली होते हुए जिला मुख्यालय और विकासखंड मुख्यालय को जोड़ता है। सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के लगभग 3770 ग्रामवासियों को सीधे लाभ मिला है। अब ग्रामीणों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से विकासखंड एवं जिला मुख्यालय तक सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हुई है। इसके साथ ही किसानों को अपनी कृषि उपज के परिवहन में भी सुविधा मिल रही है। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों के आवागमन में सहूलियत के साथ क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिली है।
