सक्ती

मतदाता सूची के विशेष अभियान के लिए कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित

सक्ती – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा आज मतदाता सूची के विशेष अभियान कार्यक्रम के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के छुटे हुए और पहली बार या युवा मतदाताओं के मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान कार्यक्रम के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीतेश राजपूत, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, संयुक्त कलेक्टर सुश्री ललिता भगत, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, निर्वाचन कार्यालय के सहायक प्रोग्रामर श्रवण गभेल शामिल हुए।