अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त

सक्ती – कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में टुमेश कुमार ध्रुव, खनि निरीक्षक एवं खनिज विभाग उडनदस्ता द्वारा विगत दिनों ग्राम मसनियाकला क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन के 03 प्रकरण, दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को ग्राम बाराद्वार नगर क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन के 02 प्रकरण तथा ग्राम चन्द्रपुर नगर क्षेत्र में गिट्टी के अवैध परिवहन के 01 प्रकरण में कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई के दौरान कुल 06 वाहनों, हाईवा एवं ट्रैक्टरों को जब्त कर संबंधित वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा केन्द्र सक्ती, थाना बाराद्वार एवं थाना चन्द्रपुर में सुरक्षार्थ रखा गया है। जब्त वाहनों के संबंध में खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 एवं छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध खनिज अमले द्वारा सतत निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
