आयुर्वेदिक उपचार से घुटनों के दर्द और सूजन में मिली राहत, दुलौरिन निर्मलकर को मिली स्वास्थ्य लाभ की नई राह


सक्ती – सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सुखद कहानियां सामने आ रही हैं। इसी क्रम में शासकीय आयुर्वेद औषधालय, जर्वे में निःशुल्क परामर्श, चिकित्सा पंचकर्म एवं औषधि वितरण के माध्यम से लोगों को आयुर्वेदिक उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं उपचार किया जाता है।
इसी क्रम में विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम जर्वे, वार्ड क्रमांक 15 निवासी 49 वर्षीय श्रीमती दुलौरिन निर्मलकर, पति श्री ओमप्रकाश निर्मलकर पिछले 4-5 वर्षों से घुटनों में दर्द एवं सूजन की समस्या से परेशान थीं। उन्होंने कई स्थानों पर उपचार कराया, लेकिन उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने शासकीय आयुर्वेद औषधालय, जर्वे में डॉ. जासवाल से परामर्श लेकर आयुर्वेदिक उपचार कराया। उपचार के बाद उनके घुटनों की सूजन कम हुई तथा दर्द में भी काफी राहत मिली। वर्तमान में वे पहले की तुलना में आराम से चल-फिर पा रही हैं। हितग्राही श्रीमती दुलौरिन निर्मलकर ने बताया कि उन्हें पिछले 4-5 वर्षों से घुटनों में दर्द और सूजन की समस्या थी। कई जगह इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। इसके बाद वे शासकीय आयुर्वेद औषधालय, जर्वे में उपचार कराने पहुंचीं। आयुर्वेदिक उपचार लेने के बाद उनके घुटनों की सूजन कम हुई और दर्द में भी काफी राहत मिली। अब वे पहले की तुलना में आराम से चल-फिर पा रही हैं। उन्होंने निःशुल्क परामर्श एवं उपचार की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
