सक्ती

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेजेस सक्ती में छात्राओं द्वारा बनाई गई विशाल रंगोली

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर विशाल रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेजेस सक्ती में छात्राओं द्वारा बनाई गई विशाल रंगोली kshititech

सक्ती – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर सेजेस सक्ती में छात्राओं द्वारा विशाल रंगोली बनाई गई, जो कार्यक्रम स्थल पर विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रंगोली के माध्यम से सेवा, राष्ट्रभावना, राष्ट्रीय एकता, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े संदेशों को आकर्षक एवं कलात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया। रंगोली में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता, कला, परंपरा एवं लोक जीवन की झलक को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसमें महाविद्यालयीन विद्यार्थियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। रंगोली के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा भावना, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। ‘समावेशी भारत सशक्त समाज’ की भावना को प्रदर्शित करती इस रंगोली ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को देश की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा सेवा, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर रंगोली कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाले छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपति कीर्तन चंद्रा, टिकेश्वर गबेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्राचार्य शासकीय क्रांतिकुमार भारतीय महाविद्यालय डी पी पाटले, महाविद्यालय के प्राध्यापक व अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।