सेवा संकल्प अभियान के तहत चंद्रपुर के दरहा घाट में चला विशेष स्वच्छता अभियान

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों एवं नागरिकों ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का दिया संदेश
“सेवा मेरा योगदान” के तहत नदी तट की साफ-सफाई कर लिया स्वच्छता का संकल्प

सक्ती – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” पहल के तहत चंद्रपुर में नदी के तट स्थित दरहा घाट में विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने एक साथ श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। “सेवा ही मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत नदी घाटों की विशेष साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के दौरान घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों की व्यापक सफाई की गई तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
“सेवा मेरा योगदान” पहल के तहत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना और नागरिकों को अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना है। दरहा घाट में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सामूहिक सहभागिता, श्रमदान एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपने घर, आसपास के क्षेत्र, सार्वजनिक स्थलों एवं नदी तटों को स्वच्छ रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है और स्वच्छ एवं सुंदर समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
इस अवसर पर टिकेश्वर गभेल ओमप्रकाश देवांगन (नगर पंचायत अध्यक्ष), दीपक कुमार अग्रवाल, भूपेंद्र पटेल, प्रमोद गभेल, अरुण शर्मा, भुपेंद्र यादव, संपूर्णानंद मिश्रा, देवलाल कश्यप, मीतराम चंद्रा, तिलेश माली, डोल नारायण, गेंदराम, जितेन गभेल, प्रशांत गभेल, श्रीमती कविता पुरोहित, गिरिजा शंकर, गौरी शंकर (एल्डरमैन) दुर्गेश “पिंटू” यादव, श्रीमती सुक्रीता निषाद (पार्षद), राजेश डनसेना, खीरसागर यादव, देवेंद्र महाजन, फिरतू मांझी, श्रीमती गायत्री सिंह राजपूत, राजेन वासुदेव (गणमान्य नागरिक), राजेन बासुदेव( क्षेत्रीय जिला पर्यावरण अधिकारी) मोहन विश्वकर्मा (मुख्य नगर पालिका अधिकारी), जितेन कुशली (थाना प्रभारी ) सहित नगर पंचायत के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता दीदी, सफाई कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
