सक्ती

नहर पार से अवैध बेजा कब्जा हटाया गया

नहर पार से अवैध बेजा कब्जा हटाया गया kshititech

सक्ती-/बिर्रा-  छुट्टी के दिन अतिरिक्त मजदूर और मिस्त्री लगाकर बेजा कब्जा किया गया जा रहा था। सिंचाई और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने काम बंद करने के निर्देश मोबाइल फोन के माध्यम से दिए। इसके बावजूद भी अतिक्रमण करने वाला बात नहीं माना और नहर पार में जबरदस्ती बेजा कब्जा कर जबरन मकान बना लिया था। सिंचाई विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्रीराम देवांगन ने राजस्व विभाग के टीम और थाना पुलिस की मदद के द्वारा बेजा कब्जा पर नहर पार में अवैध तरीका से बने मकान को जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है।
     
        इस संबंध में जल संसाधन सिंचाई विभाग उप संभाग बिर्रा के अनुविभागीय अधिकारी श्रीराम देवांगन ने बताया कि ग्राम चारपारा में चौंक के पास नहर पार में जबरदस्ती बेजा कब्जा कर छुट्टी के दिन अतिरिक्त मजदूर और मिस्त्री लगाकर मकान तैयार कर लिया गया था। निर्माणाधीन मकान के काम बंद करने के लिए जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्रीराम देवांगन एवं तहसीलदार के द्वारा संबंधित को बोला गया। लेकिन इसका बावजूद काम जारी रखते हुए नहर पार में अवैध कब्जा करके जबरन घर तैयार कर लिया गया था। सिंचाई विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्रीराम देवांगन ने राजस्व विभाग के टीम और थाना पुलिस की मदद के द्वारा बेजा कब्जा पर नहर पार में अवैध तरीका से बने मकान को 28 सितंबर दिन सोमवार को नोटिस उपरांत जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है।

     इस कार्रवाई में राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार बम्हनीडीह संजय बरेठ, जल संसाधन विभाग उप संभाग बिर्रा के अनुविभागीय अधिकारी श्रीराम देवांगन, उप अभियंता लोचन साहू एवं सोना लाल डहरिया और पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक सियाराम यादव, पटवारी एवं ग्राम कोटवार के अलावा पुलिस के जवान और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।