सक्ती

अशासकीय विद्यालय संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सक्ती जिले के नए जिला शिक्षा अधिकारी टांडे से मुलाकात की

सक्ती –  28 सितंबर को जिला अशासकीय विद्यालय संघ सक्ती के समस्त पदाधिकारी द्वारा नव नियुक्त शिक्षा अधिकारी विजय तांडे का कार्यालय में स्वागत किया गया। जिसमें अशासकीय् संघ के अध्यक्ष योगेश साहू संचालक अनुनय कान्वेंट स्कूल सक्ती,उपाध्यक्ष विजय लॉरेंस. संचालक सेंट थॉमस हायर सेकण्डरी मालखरौदा सचिव नितिन सोनी संचालक गुंजन एजुकेशन सेंटर सक्ती, कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश उपाध्याय लिटिल फ्लावर स्कूल सक्ती के द्वारा नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया एवं आवश्यक विषयो पर चर्चा की गई और आत्मिय् मुलाकात की गई। मुलाकात के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने भी कहा कि छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पूरे सक्ती जिले में शिक्षा हेतु कार्य किए जाएंगे तथा जिला शिक्षा विभाग सदैव आप सभी के साथ है। एवं निजी स्कूल के संचालक भी शासन के निर्देशानुसार अपने विद्यालयों में शिक्षा विभाग की व्यवस्था का संचालन करें एवं बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें।