खरसियासक्ती

श्री श्याम कृपा ट्रेवल्स खरसिया द्वारा आयोजित सफलतापूर्वक संपन्न हुई खाटू–सालासर–झुंझुनू धाम दर्शन यात्रा

श्री श्याम कृपा ट्रेवल्स खरसिया द्वारा आयोजित सफलतापूर्वक संपन्न हुई खाटू–सालासर–झुंझुनू धाम दर्शन यात्रा kshititech

सक्ती‌। श्री श्याम कृपा ट्रेवल्स, खरसिया (छ.ग.) द्वारा आयोजित खाटू श्याम जी – सालासर बालाजी – झुंझुनू धाम दर्शन यात्रा दिनांक 16 से 20 सितंबर 2026 तक श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस धार्मिक यात्रा में केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं उड़ीसा के भी श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम जी, महालक्ष्मी मंदिर, जीण माता, सालासर बालाजी एवं राणी सती झुंझुनू धाम के पावन दर्शन कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया और साथ ही पिंक सिटी जयपुर का भी आनंद लिया , यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा व्यवस्था, भोजन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। सभी श्रद्धालुओं के सहयोग, विश्वास और प्रेम से यह यात्रा सुखद, शांतिपूर्ण एवं यादगार बनी इस यात्रा में सहभागी रहे सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का श्री श्याम कृपा ट्रेवल्स परिवार हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। बाबा श्याम की कृपा से आगे भी ऐसी ही धार्मिक एवं तीर्थ यात्राओं का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा । हमारी अगली यात्रा 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक वो भी केवल 3500 रुपए के सहयोग राशि में खाटू सालासर धाम दर्शन यात्रा सहारा 3 का आयोजन किया गया है ।