अग्निवीर भर्ती हेतु सीईई परीक्षा उत्तीर्ण 179 युवाओं को दिया जाएगा शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण

अग्निवीर भर्ती हेतु निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण के लिए 15 सितम्बर तक पंजीयन
सक्ती – भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती में जिले के युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) परीक्षा में जिले से 179 युवा उत्तीर्ण हुए हैं। सीईई परीक्षा उत्तीर्ण इन युवाओं को अग्निवीर भर्ती की आगामी प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण में शामिल होने के इच्छुक सीईई परीक्षा उत्तीर्ण युवा अपना पंजीयन 15 सितंबर 2026 तक erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर जाकर अग्निवीर भर्ती 2026-27 शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण (निःशुल्क) के लिए ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से स्वयं कर सकते हैं। इसके अलावा युवा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा (वर्तमान में शासकीय आई.टी.आई. कुलीपोटा, जांजगीर में संचालित) में भी पंजीयन करा सकते हैं। शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को पंजीयन के साथ सेनाभर्ती कार्यालय से जारी प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति कार्यालय में जमा करना होगा।
