सक्ती

पशु आहारों के दामों में लगातार वृद्धि होने के कारण नगर में दूध ग्वालों ने दूध की कीमतों में ₹5 प्रति लीटर की वृद्धि की

पशु आहारों के दामों में लगातार वृद्धि होने के कारण नगर में दूध ग्वालों ने दूध की कीमतों में ₹5 प्रति लीटर की वृद्धि की kshititech

सक्ती –  देश में जहां लगातार रोजमर्रा की वस्तुओं में महंगाई बढ़ती जा रही है। तो वहीं जिला मुख्यालय सक्ती में दूध की कीमत ₹5 प्रति लीटर बढ़ा दी गई है। अब ग्राहकों को ₹50 प्रति लीटर पर दूध मिलेगा। सक्ती शहर के गौरव पथ मार्ग पर दूध के लिए प्रसिद्ध एवं गुणवत्ता युक्त दूध के एकमात्र सेंटर नटराज होटल में इन दोनों दूध ₹50 प्रति लीटर पर उपलब्ध है। जिसकी सार्वजनिक रूप से ग्राहकों को सूचना होटल प्रबंधन ने जारी कर दी गई है। तथा होटल प्रबंधन का कहना है कि स्वयं का डिब्बा लाने पर ग्राहकों को ₹50 प्रति लीटर पर दूध उपलब्ध करवाया जाएगा तो वहीं डिब्बा ना लाने पर होटल द्वारा दिए जाने वाले डिब्बे के माध्यम से ₹55 प्रति लीटर की दर से दूध मिलेगा। सक्ती के नटराज होटल में दूध के लिए दूर-दूर से लोगों की लंबी लाइन लगी रहती हैं। तथा सुबह शाम दो समय एक निर्धारित अवधि में इस होटल में लोगों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त दूध उपलब्ध होता है। तथा यहां के दूध के ग्राहकों का आलम यह है कि अगर इस होटल में किसी कारण से दूध ना मिले तो ग्राहक दूसरी जगह से दूध लेना ही पसंद नहीं करते। होटल प्रबंधन में 9 अगस्त 2026 को ही दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करते हुए ग्राहकों के लिए सूचना जारी कर दी है।  नगर के दूध विक्रेताओं ने पशु चारा के लगातार दामों के बढ़ने के वजह से प्रति लीटर₹5 दाम बढ़ने का फैसला किया है एवं उनका कहना है कि यदि यही रफ्तार में पशु आहार के दामों में लगातार वृद्धि होती रहेगी तो आने वाले समय में दूध प्रति लीटर₹60 किलो हो जाएगा।