सक्ती

भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की कृपा से जिले में सुख-समृद्धि आए, शांति व सौहार्द से मनाएं दीपावली: कलेक्टर जयश्री जैन

सक्ती –  सक्ती जिला कलेक्टर जयश्री जैन ने जिले के समस्त नागरिकों को धनतेरस और दीपावली (दीपोत्सव) के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी से प्रार्थना की है कि यह महापर्व सभी जिलेवासियों के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, अपार समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।
अपने शुभकामना संदेश में कलेक्टर जयश्री जैन ने कहा, “यह महापर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की शाश्वत विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि भगवान धन्वंतरि और धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा से आप सभी के घरों में धन, यश, वैभव और खुशियों का वास हो। माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद सक्ती जिले के हर नागरिक पर सदैव बना रहे।”
कलेक्टर की अपील: आतिशबाजी के दौरान रखें बच्चों का विशेष ध्यान
दीपावली के उल्लास के बीच सुरक्षा और आपसी भाईचारे को रेखांकित करते हुए कलेक्टर ने जिले की आम जनता से एक विशेष अपील भी की है। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियों में सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आतिशबाजी और पटाखे जलाते समय बच्चों पर विशेष नजर रखें और उन्हें अपनी देखरेख में ही पटाखे चलाने दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
उन्होंने सभी जिलेवासियों से इस पावन पर्व को पूरे उत्साह, शांति, शांतिपूर्ण वातावरण और आपसी सौहार्द के साथ मिल-जुलकर मनाने का आह्वान किया है।