सक्ती

जिला महिला सशक्तीकरण केन्द्र में आई.टी. असिस्टेंट के संविदा पद हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू व कौशल परीक्षा 14 अगस्त को

सक्ती-  जिला महिला सशक्तीकरण केन्द्र, सक्ती में आई.टी. असिस्टेंट के संविदा पद पर भर्ती के लिए कार्यालयीन पत्र के माध्यम से 23 जुलाई 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार निर्धारित अवधि में आई.टी. असिस्टेंट के 01 पद हेतु कुल 03 दावा-आपत्तियां प्राप्त हुईं। प्राप्त दावा-आपत्तियों का नियमानुसार निराकरण करने के उपरांत दावा-आपत्ति निराकरण समिति द्वारा अंतिम सूची प्रकाशन का निर्णय लिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार निर्धारित शर्तों के अनुरूप मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों का वॉक-इन-इंटरव्यू व कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। वॉक-इन-इंटरव्यू व कौशल परीक्षा 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग, रीपा भवन, लवसरा रोड, जिला सक्ती में आयोजित होगी। दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत निराकृत दावा-आपत्ति सूची तथा वॉक-इन-इंटरव्यू व कौशल परीक्षा हेतु मेरिट सूची की जानकारी सक्ती जिले की वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रीपा भवन, लवसरा रोड, जिला सक्ती के सूचना पटल पर देखी जा सकती है। वॉक-इन-इंटरव्यू व कौशल परीक्षा हेतु आमंत्रित सभी अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज, जैसे न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण-पत्र तथा छत्तीसगढ़ निवासी प्रमाण-पत्र आदि के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है।