सक्ती

आदिवासी समाज की शोभायात्रा का नगर में किया गया स्वागत

आदिवासी समाज की शोभायात्रा का नगर में किया गया स्वागत kshititech

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया आत्मीय स्वागत

सक्ती –  नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा का गौरव पथ मार्ग में नगर पालिका कार्यालय के सामने अभूतपूर्व स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने शोभायात्रा में चल रहे आदिवासी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियो को गुलदस्ता भेंट कर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। एवं कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस का यह मौका समाज बंधुओ के लिए एक खुशी का अवसर है। तथा आदिवासी समाज सदैव अपनी उदारता के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ श्रीकिशन अग्रवाल लीला ,कमल शर्मा, राहुल अग्रवाल, कालू रघुनाथ अग्रवाल, संजय अग्रवाल बिहारी, अजय अग्रवाल महालक्ष्मी गारमेंट्स, सुरेश अग्रवाल लाला, अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार सहित काफी संख्या में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के जन प्रतिनिधि मौजूद थे।
भाजपा नेता मांगेराम अग्रवाल ने किया विश्व आदिवासी दिवस की यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी मांगेराम अग्रवाल ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर निकली आदिवासी समाज की यात्रा का नवधा चौक स्थित अपने प्रतिष्ठान शिव बुक सेंटर के सामने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान तिलक लगाकर एवं गमछा पहनाकर समाज के वरिष्ठ जनों का अभिनंदन किया। तथा इस यात्रा में चल रहे समाज बंधुओ को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान समाजसेवी मांगेराम अग्रवाल ने कहा कि आदिवासी समाज की एकजुटता निश्चित रूप से सभी समाज के लिए एक प्रेरणादाई है एवं आज कोई भी समाज अगर संगठित होता है तो उसका लाभ सभी समाज बंधुओ को मिलता है एवं समाज के कल्याण के लिए भी योजनाएं बनती हैं। वही मांगेराम अग्रवाल द्वारा किए गए इस स्वागत का समाज बंधुओ ने भी धन्यवाद ज्ञापित किया।