13 लाख रुपए के कीमत से अधिक के अवैध गांजा के साथ 02 महिला सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

26 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त, एक मोटर सायकल एवं गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक कार जप्त
सक्ती- पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना बिर्रा पुलिस द्वारा 02 महिला एवं 02 पुरुष को गांजा के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है, आरोपियों के कब्जे से करीब 26 किलो 800 ग्राम गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त कार, पायलेटिंग करने वाला एक मोटर सायकल बरामद किया गया है ।
विवरण 01 अगस्त दिन शनिवार को थाना बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भटगांव जिला सारंगढ़ के तरफ से महानदी पुल पार कर बसंतपुर थाना बिर्रा ,जिला जांजगीर चांपा तरफ मोटर सायकल के चालकों द्वारा एक कार को पायलेटिंग करते हुए कार में अवैध रूप से गांजा रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना बिर्रा पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मोटर सायकल चालक एवं कार चालकों को घेराबंदी कर पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार की तलाशी लेने पर अलग अलग पैकेट में कुल 26.800 किलो ग्राम गांजा बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध थाना बिर्रा पुलिस ने अपराध क्रमांक 99/2026 के तहत धारा NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी में विजय बघेल पिता शिवशंकर बघेल उम्र 22 वर्ष निवासी ओडेकेरा थाना जैजैपुर, उत्तम चन्द्रा पिता यादराम चन्द्रा उम्र 41 वर्ष निवासी जैजैपुर थाना जैजैपुर, भूरीबाई बघेल पति ऋषि कुमार बघेल उम्र 55 वर्ष निवासी देवरघटा थाना हसौद जिला सक्ती, सव्या शर्मा पति पद्मलोचन शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी पदमपुर रोड सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद शामिल है।

