सक्ती

बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा के लिए सक्ती से मंगलवार को 50 कावड़ियों का जत्था रवाना हुआ

जिले के एसपी साहब ने शिव भक्तों को दी शुभकामनाएं

सक्ती –  28 जुलाई मंगलवार को सक्ती शहर के रेलवे स्टेशन से करीब 50 शिव भक्त कावड़ियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर सक्ती जिले के पुलिस कप्तान आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पहुंचकर सभी शिव भक्त कांवड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें रवाना किया तथा उनकी सकुशल धार्मिक यात्रा की शुभकामनाएं भी की। इस दौरान पूरा रेलवे स्टेशन परिसर बाबा बैजनाथ एवं बोल बम के श्री घोष से गूंज उठा तो वहीं शिव भक्त कांवड़ियों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा था। एवं 30 जुलाई से श्रावणी मास का शुभारंभ होने जा रहा है। एवं सक्ती शहर से पहला जत्था आज रवाना हुआ है जो की दुर्ग से दानापुर दक्षिण बिहार एक्सप्रेस से सुल्तानगंज पहुंच कर वहां से जल उठाकर बैजनाथ धाम में जल अर्पित करेगा तथा इस रवानगी के समय जिले के पुलिस कप्तान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि बाबा भोलेनाथ शिव भक्तों की आस्था के सबसे अहम माने जाते हैं। एवं श्रावणी मास के शुभारंभ से ही आज पूरे देश के विभिन्न स्थानों पर बाबा भोलेनाथ की आस्था के लिए कावड़िये अलग-अलग माध्यमों से अपनी आस्था व्यक्त करते हुए उन्हें जलाभिषेक करते हैं। 28 जुलाई को सक्ती रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाले शिव भक्त कावड़ियों में दिनेश कथुरिया, विजय डालमिया बिज्जू, कैलाश चंद्र अग्रवाल बाबा आ। गोपाल निगानिया सहित काफी संख्या में शिव भक्त शामिल थे।