सक्ती

आवारा कुत्तों से जनता को मिलेगी राहत- सक्ती नगर पालिका क्षेत्र में डॉग कैचिंग वैन हुई प्रारंभ

कुत्तों को पकड़कर शासन के निर्देशानुसार की जा रही नसबंदी

आवारा कुत्तों से जनता को मिलेगी राहत- सक्ती नगर पालिका क्षेत्र में डॉग कैचिंग वैन हुई प्रारंभ kshititech

सक्ती – छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका क्षेत्र सक्ती में डॉग कैचिंग वैन प्रारंभ हुई है जो कि शासन के निर्देश पर शहर के सभी 18 वार्डों में आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी की जा रही है। साथ ही आए दिन कुत्तों के द्वारा आम नागरिकों को काटने जैसी घटनाओं को देखते हुए शासन ने यह बड़ा निर्णय लिया है।जिसके लिए शासन से बाकायदा सक्ती नगर पालिका क्षेत्र में एक विशेषज्ञ टीम भेजी गई है। जो की डॉग कैचिंग वैन के माध्यम से प्रतिदिन शहर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर कुत्तों को पकड़ती है एवं कुत्तों को लाकर उनकी नसबंदी की जाती है। तथा नगर पालिका प्रशासन द्वारा इसके लिए शहर के बाराद्वार रोड में मुक्तिधाम के पास एक केंद्र की स्थापना की गई है। जहां की अत्याधुनीक सुविधा भी उपलब्ध है। एवं कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी की जाती है तथा उन्हें वातानुकूलित कमरे में भी रखा जाता है। तथा नगर पालिका प्रशासन की इस पहल पर जहां शहर वासी भी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो वहीं विगत वर्षों में देखा गया है कि आवारा कुत्ते राह चलते लोगों को काट देते थे तथा बच्चों को भी काटने जैसी अनेको घटनाएं होती रहती थी। किंतु अब प्रशासन की इस सजगता एवं तत्परता से इस दिशा में आम नागरिकों को राहत मिलेगी।