सक्ती

जिला सक्ती में टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई मजबूती वेदांता थर्मल पावर के सहयोग से

सक्ती –  सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के संयुक्त प्रयासों से वेदांता थर्मल पावर प्लांट के सहयोग से टीबी मरीजों को मिल रहा है पोषण आहार। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सक्ती में टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के संयुक्त प्रयासों एवं सतत मार्गदर्शन से वेदांता थर्मल पावर प्लांट के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत टीबी मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। टीबी के सफल उपचार में नियमित दवा के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वेदांता थर्मल पावर प्लांट द्वारा जरूरतमंद टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें उपचार के साथ-साथ आवश्यक पोषण भी प्राप्त हो रहा है। यह पहल मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा उपचार को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में सहायक सिद्ध हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने वेदांता थर्मल पावर प्लांट के इस सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे जन-भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है। साथ ही समाज के अन्य औद्योगिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से भी निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने तथा टीबी मुक्त जिला सक्ति एवं टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है।