सक्ती

20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

सक्ती –  जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चांपा पुलिस ने एक आरोपी को 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरुण सहिस (32) निवासी मेंहदीपारा चांपा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लगभग 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 4,000 रुपये बताई गई है, बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।