सक्ती जिला में विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमका हुआ आयोजन


सिकल सेल रोग की रोकथाम, जांच एवं उपचार संबंधी जानकारी देकर लोगों को किया गया जागरूक
सक्ती- विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान संगोष्ठी, स्वास्थ्य शिक्षा सत्र एवं विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सिकल सेल रोग के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही आमजन को सिकल सेल जांच कराने तथा इस रोग के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से सिकल सेल रोग की समय पर पहचान एवं नियमित जांच कराने की अपील की गई, ताकि रोग की रोकथाम एवं प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जा सके।




