सक्ती

एक फूल और दो माली, सक्ती मे दो DEO होने से असमंजस की स्थिति

सक्ती – सक्ती के जिला शिक्षा अधिकारी के हुए तबादलों में अभी यह कहावत सही चित्रार्थ हो रही है जिला शिक्षा विभाग के बाबू एवं कर्मचारियों सभी के साथ असमंजस की स्थिति में बने हुए हैं छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में राज्य में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 से अधिक जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और अन्य विभागीय अधिकारियों की तबादला सूची  (आर.पी. वर्मा) अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग नवा रायपुर ने 10 जून 2026 को आदेश जारी किया था ,इस फेरबदल के तहत प्रदेश के कई प्रमुख जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को बदला  गया था । इस संबंध में विभाग का कहना है कि यह बदलाव शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, जिलों में प्रशासनिक समन्वय मजबूत करने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किया गया है,आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया था।
           आदेश मे सक्ती और बिलासपुर जिला भी प्रभावित हुए थे जिसमें बिलासपुर में  पदस्थ प्रभारी DEO विजय कुमार तांडे को सक्ती जिला भेजा गया था, आदेश के पालन में उन्होंने सक्ती मे पदभार ग्रहण कर लिया था, वही आदेश के पूर्व श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी पदस्थ थी, सूत्रों की माने तो उनको सक्ती जिला में DEO के पद पदस्थ हुए 1 वर्ष भी पूरा नहीं हो पाया था. इसी आधार पर  उच्च न्यायालय से शासन के आदेश  के विरुद्ध में स्थगन आदेश श्रीमती कुमुदिनी बाग द्विवेदी को  मिल गया । वहीं दूसरी और नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार तांडे ने भी सक्ती में पदभार ग्रहण कर लिया, लेकिन खास बात यह है की वित्तीय प्रभार  श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के पास ही  है ।
              इस प्रकार सक्ती जिले में दो DEO की पदस्थापना चर्चा का विषय बना हुआ है , वहीं सूत्रों की माने तो विजय कुमार तांडे  ने भी हाई कोर्ट में बेंच के समक्ष सुनवाई के लिए आवेदन दिया है । अब देखना होगा सक्ती में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पूर्ण रूप से कौन रहता है । वैसे कई बार देखा गया है की  कभी – कभी सरकारी विभागों में उसी पद के लिए दो लोगों की पदस्थापना की स्थिति बन जाती  है, ऐसे  मे  विभाग मे असमंजस की स्थिति बनी रहती है ।