सक्ती
जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सामुदायिक भवन सक्ती में

21 जून को ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर सुबह 7 बजे से होगा सामूहिक योगाभ्यास

सक्ती – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर सामुदायिक भवन, जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के पास सक्ती में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुबह 7 बजे से सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, कार्पेट, गद्दे, साउंड सिस्टम, पेयजल, मेडिकल टीम, स्वल्पाहार, कानून व्यवस्था आदि अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।




